शनिवार, 2 जनवरी 2021

मानसिक तनाव से कैसे बचें , Depression se kaise bache

 मानसिक तनाव से कैसे बचें 


avsaad se mukti, depression se chutkara in hindi,depression se mukti, tanav mukti ke upay

मानसिक तनाव से कैसे बचें , Depression se kaise bache








तनाव 

तनाव यानि अवसाद या depression  ये किसी भी व्यक्ति के जिंदगी में  बहुत बुरा प्रभाव डालता है, किसीभी कारन से ये हो सकता है, किसी बात को ज्यादा सोचने से, जिंदगी में किसी कमी से या जो हम चाहते हैं वो नहीं मिलने से लेकिन हमें इसको अपनी जिंदगी में बिलकुल भी हावी नहीं होने देना चाहिए कई बार तो व्यक्ति इसी तनाव के कारन डॉक्टर के चक्कर लगाता हे या फिर उससे बर्दास्त नहीं हो पाता तो खुदखुशी जैसे अपराध कर देता है !

आइये तो जानते हैं कैसे तनाव से दूर रह सकते हैं 

1 ) बहुत महत्वपूर्ण होता है की आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों इसके लिए ध्यान करे , व्यायाम करे, शांत वातावरण और प्रकृति में टहला करें !

2 )  सच  कहा गया है की जैसा अन्न होगा वैसा ही मन होगा इसलिए  ज्यादा से ज्यादा तामसिक भोजन से दूर रहे उनका काम सेवन करें !

3 ) परिवार, दोस्तों, और रिश्तेदारों के साथ अच्छे से वक्त बिताएं ...... ये सच है की तनाव के समय किसी से मिलने का या बात करने का मन नहीं करता, लेकिन इससे आप तनाव मुक्त हो सकते हैं ! सबसे अच्छा रहेगा की आप छोटे बच्चे के साथ कुछ समय अपना व्यतीत करें अच्छा महसूस करेंगे !

4 ) यूट्यूब पर अच्छी वीडियो देख सकते हैं बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा यदि अच्छी किताबें पढ़ना शुरू कर देंगे !

5 ) खुद को व्यस्त और  रखिये सामाजिक कार्यों में  शामिल करें दूसरों की मदद करे इससे काफी ख़ुशी होगी और आप व्यस्त भी रहेंगे !

6 ) थोड़ी - थोड़ी धुप भी लेनी चाहिए, जिससे मस्तिष्क शांत होगा और तनाव भी दूर रहेगा और विटामिन डी तो मिलेगा ही !

7 ) नकारात्मक लोगों से, नकारात्मक सोच से , नकारात्मक किसी भी चीज़ से खुद को दूर रखिये ....  खुद से प्रेम करें अपनी उपलब्धियों को याद करें ! सकारात्मक सोच रखिये !

8 ) आपको पता होना चाहिए की आप अपने लिए और अपनों के लिए कितने महत्त्वपूर्ण हैं, अपनी योजनाएं बनाएं और शुरू हो जाइये उनपे काम करने के लिए !

9 ) अपनी किसी भी चीज़ की लिखे रूचि बनाइये और उनको जरूर कीजिये, ताकि आपको आनंद मिले !

10 ) भरपूर नींद लें .... तनाव के समय कम से कम 8 - 10 घंटे की तो नींद लीजिये ही जससे मन शांत होगा, दिमाग को आराम मिलेगा... छोटे - छोटे तनावों के लिए नींद बेहतरीन इलाज है !

11 ) क्रोध और गुस्से से दूर रहें ! 


खुद पे विश्वास रखें और ऊपर लिखित बातों का अनुसरण करके धीरे - धीरे  तनाव से दूर होने लगेंगे और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे !


MORE ARTICLES











शनिवार, 26 दिसंबर 2020

confidence को कैसे बढ़ाएं, आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं

आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं


confidence को कैसे बढ़ाएं, आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं aatmvishwas kaise badhaye, confidence badhane ke tips in hindi in hindi,









जिस व्यक्ति के अंदर खुद को लेकर आत्मविश्वास नहीं होता यानि को खुद पर भरोसा नहीं  होता वो अपने जीवन काल में ज्यादा कुछ भी हासिल नहीं कर पाता ! अगर आपमें काबिलियत है, लेकिन खुद पर विश्वास नहीं है की अमुक कार्य को आप कर पाएंगे तो वह काम आपसे कभी नहीं हो पाएगा ! जिंदगी में किसी भी इंसान का सफल होने के लिए उसका खुद पर निष्ठा, विश्वास , भरोसा होना अति आवशयक है तभी वो सफल हो सकता है ! तो निचे  जानते हैं की 

आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं 


1 ) खुद को कभी भी किसी से कम मत समझें जाहिर सी बात है किसी भी काम को नए - नए में करने से गलतियां तो होगी  ही इसका मतलब ये नहीं हे की आप उस काम को नहीं नहीं कर सकते हैं , और भी ज्यादा उस काम को मन लगा के कीजिये धीरे - धीरे वो खुद आपके लिए आसान हो जाएगा !

2 ) किसी भी पैसे वाले या ओहदे वाले से डरना छोड़ दीजिये खुल के अपनी बात सामने बोलिये उनके !

3 ) किसी दूसरे को किसी काम के लिए ना भी बोलना सीखिये ऐसा नहीं होना चाहिए की कोई काम आपको अपना काम बता कर चला गया और आप अपना काम छोड़के उनका काम कर रहे है कितनी बार ऐसा होता है की low confidence के कारन हम नहीं बोल पाते !

4 )  अच्छी किताबें पढ़े, महान लोगों की जीवनी पढ़े जिन्होंने अपने आत्मविश्वास के बल पर खुद को सफल बनाया है !

5 ) किसी के दवाब में आकर अपनी पसंद ना बदलें वही करें जो आपका मन करे लेकिन किसी को हानि न पहुंचाए !

6 ) किसी को कुछ भी बोलते समय स्पष्ट बोलें ऐसा सामने वाले को नहीं लगना चाहिए की आप उसके सामने लड़खड़ा रहें हैं या कुछ कहने में झिझक रहे हैं !

7  )  अगर आपमें आत्मविश्वास की ज्यादा कमी है तो शीशे के सामने खुद को देखके खुश हों और ये बोले की आप एक सम्पूर्ण व्यक्ति हैं जो आत्मविश्वास से भरा है और जिस भी काम को ठान लेगा उसको तो कर डालेगा दिन में 5 - 7  बार ऐसा करें खुद महसूस होगा की आपमें कितना आत्मविश्वास आ गया है !

8 ) खुश रहने वाले और सकारात्मक लोगों के साथ अपना समय बिताएं !

9 ) अपने परिवार को समय दें उनके साथ उनका और अपना सुख दुःख बाँटिये कितनी बार ऐसा होता है की परिवार में बात करते - करते भी हमें पता चलता है की किस बात को कैसे कहना है और वो सबसे अच्छा रहेगा !

10 ) सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में अपनी सहभागिता हमेशा दें !

11 ) सबसे महत्त्व ये ये की आप अगर अंदर से आत्मविश्वास तभी हो पाएंगे जब आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ  होंगे तो शरीर और मन दोनों मजबूत बनाए रखने वाले काम कीजिये जैसे ध्यानयोगाव्यायाम  !



MORE ARTICLES






शनिवार, 19 दिसंबर 2020

Khush kaise rahe ! खुश कैसे रहे

 Khush kaise rahe 

Khush kaise rahe, khush rahne ke tarike

 हम सभी अपनी जिंदगी जीते हैं, अपने सारे काम करते हैं सारी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन सबसे महत्तवपूर्ण यह है की हम खुश कितने हैं, जिम्मेदारियों और अपने काम को खुश होकर कर रहे हैं या सिर्फ अपनी जिंदगी जीने के लिए !


khush rahne ke tarike, Khush kaise rahe
Khush kaise rahe ! खुश कैसे रहे 








 

जिंदगी में खुश कैसे रह सकते हैं :- 

1) सबसे पहले सुबह उठके मॉर्निग वॉक पे जाना चाहिए, व्यायाम ,ध्यान करना चाहिए इससे तनाव कम होगा जिससे ख़ुशी वैसे ही बढ़ेगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा !
   
2) जैसे हैं वैसे ही रहे लोगों के कहने से या किसी भी कारन खुद को बदले की कोशिश मत करें तभी खुश रह पाएंगे, पूरी जिंदगी बस लोगों की तरह ही बनेंगे तो खुद को क्या पहचान दें पाएंगे !

3) छोटी - छोटी बातों में खुश रहें , अपने आप ख़ुशी बढ़ती जाएगी क्योंकि छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढ़ने वालों को तो एक दिन में कितनी ही बातें ऐसी होती है जिनसे हमारे चेहरे पे मुस्कान आ जाती  है और बडी  बातें तो पूरी जिंदगी में सिर्फ 10 -15 बार ही आती है !

4) हर इंसान की जिंदगी में परेशानियाँ होती है, इसलिए हर बात में ज्यादा सोचना बंद कर दें !

5) खुश रहने के लिए बहुत जरुरी है की अपने आसपास की हर बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए ! क्योंकि हम हर किसी की सोच में अच्छे नहीं हो सकते !

6) बदला और ईर्ष्या की भावना को मन से निकल देना चाहिए, अगर किसी ने आपको तकलीफ दी है तो उसे मन से निकाल दीजिये....... क्यूंकि जब भी आप उस व्यक्ति से मिलेंगे तो आपको पुरानी  बातें याद आ जाएंगी , खुश होने के बजाय दुखी हो जाएंगे !

7) हर बात में गुस्सा करना छोड़ दीजिये !

8) खुद को प्यार करना खुद को अहमियत देना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए  !

9) कम दोस्त रखने चाहिए लेकिन जो भी दोस्त बनाए वो वास्तव में दोस्त हों जिसके साथ हम अपनी बातें कह - सुन सके ! ऐसे दोस्त नहीं होने चाहिए जो हमसे ज्यादा हमारे ओहदे या पैसों से लगाव रखे ! दोस्त ऐसे हों जिनसे मिलके ख़ुशी हो !

10) मोबाइलइंटरनेट और टी.वी. की जगह अपने परिवार के साथ समय बिताएं, खुद में अच्छा महसूस होगा, जितना संभव हो खाना सब परिवार के सदस्य साथ बैठके खाएं !

11) अपनी ऐसी रूचि जरूर बनाएं जिनको करने से ख़ुशी मिलती हो, चाहे वो music, dancing, cooking, traveling जैसी कुछ भी हो सकती है !

12) खुश रहने वाले लोगों के साथ अपना टाइम बिताना शुरू कीजिये !







  

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

अल्फाज़ 4

 








जब प्यार ही नहीं था तो इकरार क्यों किया , 

हमसे मिलने की ख्वाइश नहीं थी तो हमारा इंतज़ार क्यों किया , 

अगर इतना ही विश्वास था अपनी मोहब्बत पे , 

तो अब इश्क़ से इंकार क्यों किया !!

सोमवार, 28 सितंबर 2020

अल्फाज़ 3

 











हमें लगा की आप हमें 

जानते, पहचानते, समझते हो 

लेकिन महसूस किया तो अफ़सोस रहेगा 

हमीं आपको नहीं समझ पाए !!

शायद हम भी अब वफा ना कर पाए किसी से ,

आप जो इस तरह हमें ठुकरा गए !! 

अल्फाज़ 2












ए काश की तुने मुझे गुस्सा ही दिलाया होता, 

चिल्ला के, रोके, नाराज़ होके  उतर ही जाता ! 

लेकिन तुने तो मुझे ही अंदर से तोड़ दिया,

क्योंकि तूने अपना रास्ता कहीं ओर मोड़ लिया ,

ए मेरे खुदा अब तू ही बता की खुद को कैसे समझाऊँ,

 की उसका  खुमार ही मेरे दिल से उतर  जाता !! 


शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

अल्फाज़ 1




किसी के माथे पे लगे कलंक पर

 इतना भी मत हँसिये ज़नाब !

 कभी - कभी वो खुद के कारन नहीं 

हालातों के वजह से भी लग जाते हैं !!


कम्बख्त चाहता खुद कौन है , 

बेज्जत होना ,

 कितनी बार तो खुद को ही खुद की 

नजर लग जाती है !!




Be Someone's Santa!

  🎄 Tomorrow is Christmas – Be Someone's Santa! 🎅 Christmas isn’t just about gifts, lights, or celebrations with loved ones. It’s abo...